20240822 000342

आखिर क्यों टूट गया जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का रिश्ता ||Why did Jennifer Lopez and Ben Affleck REALLY break up

20240822 000807

जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक से  तलाक की अर्जी फाइल कर दी है। उन्होंने अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताइ जबकि कई महीनो से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वह अपने पति से अलग हो गई हैं।
अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उनकी परी कथा जैसी शादी के बर्बाद होने के पीछे जेनिफर लोपेज की अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक करने की आदत शामिल है। जिसे उनके फैंस ने उनकी डॉक्यूमेंट्री, द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी नेवर टोल्ड में देखा। उस डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई कुछ चीजें दोनों पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गई।

फिल्म में बेन तब हैरान हो जाता है जब वह देखता है कि संगीतकार उनके निजी प्रेम पत्रों को खंगाल रहे हैं। जे-लो ने बेन के निजी प्रेम पत्र अपने अगले एल्बम के प्रेरणा स्रोत के रूप में संगीतकारों को दे दिए थे। बेन  एफ्लेक जब जेनिफर गार्नर के साथ विवाहित थे उस समय के दौरान भी उन्होंने जेनिफर लोपेज के साथ पत्राचार किया। उन पत्रों को बेन ने बहुत संभाल कर रखा था और बाद में 2021 में फिर से मिलने पर उन्होंने उन पत्रों और ईमेल को एक किताब में बांधकर जेनिफर लोपेज को उपहार के रूप में दे दिया था।

बेन एफ्लेक के अनुसार जीवन में कुछ बातें बहुत निजी होती है और उनकी निजता इस बात से जुड़ी होती है कि उन्हें बाकी दुनिया के साथ साझा नहीं किया जा सकता। वह चीजों को लोगों के साथ साझा नहीं करना चाहते थे। बेन एफ्लेक को उन पत्रों को निजी रखना बहुत पसंद था। लेकिन जे-लो के विचार बेन से बिल्कुल अलग थे। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को अमेजॉन प्राइम डॉक्यूमेंट्री में प्रसारित करने का निर्णय लिया। जेनिफर लोपेज ने जब बेनिफिर के  पत्रों को सार्वजनिक कर दिया तो वहीं से उनके रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई जो भरने की बजाय बढ़ती ही गई और जिसका अंत तलाक की अर्जी के रूप में हुआ।

Scroll to Top